पंजाब और चंडीगढ़ में आज (मंगलवार) से मौसम बदल जाएगा। दो दिन बारिश, आंधी और तूफान चलने संबंधी येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। वहीं, अब दिन में ठंड बिल्कुल खत्म हो गई है। गत 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री फिरोजपुर में दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। जबकि मैदानी इलाकों में पूरे देश में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। इससे अब ठंड की विवाई समझा जा रहा है। छह जिलों में आंधी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा और बठिंडा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक (आंधी/तूफान) की संभावना है। इन्हीं जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। जबकि चंडीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है। अमृतसर और बठिंडा में धुंध छा गई भले ही मौसम विभाग ने पिछले कल मौसम गतिविधि संबंधी कोई अलर्ट जारी नहीं किया था, लेकिन अचानक सुबह के समय अमृतसर और बठिंडा में धुंध छा गई थी। अमृतसर और बठिंडा दोनों जगह 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। इस दौरान संगरूर-बठिंडा हाईवे पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। पटियाला में भी धुंध दर्ज की गई। इस वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। जहां तक तापमान की बात है, तो अधिकतम तापमान पूरे पंजाब में 24 डिग्री से लेकर 31 डिग्री तक दर्ज किया गया है। पठानकोट में सबसे कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 6.6 डिग्री से लेकर 9 डिग्री तक रहा है। गत 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस तरह की मौसम की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ पहले तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान के पास बना हुआ था, अब यह खिसककर अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिम हिस्से में पहुंच गया है। यह जमीन से करीब 3 से 8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊपर की ओर जाते-जाते थोड़ा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। ऐसे में पंजाब का मौसम बदलेगा। कुछ स्थानों पर बादल छाएंगे, तूफान चलेगा और दिन के तापमान में थोड़ी कमी आएगी। 2 से तीन डिग्री बढे़गा तापमान मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य में 17 और 18 तारीख को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है, इसके बाद फिर गिरावट आएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.