पंजाब और चंडीगढ़ में अभी धुंध और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है।- फाइल
पंजाब और चंडीगढ़ में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) चंडीगढ़ के मुताबिक आज (शनिवार) और कल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस साल अभी तक पिछले सालों की तुलना में कम ठंड पड़ी है। इस बार अभी तक सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में कोल्ड डे दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह सामान्य तापमान से 3.6 डिग्री नीचे रहा है।
10 जिलों में घने कोहरे की संभावना आज 10 जिलों में घना कोहरा, 5 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
5 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर शीतलहर चल सकती है। इसी तरह अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर दिन में भी ठंड ज्यादा रह सकती है।
इस तरह का मौसम बना हुआ है मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तर पाकिस्तान और पास के पंजाब इलाके में ऊपर हवा में एक सिस्टम बना हुआ है। यह करीब 3 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। हरियाणा के ऊपर भी लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवा का घूमता हुआ सिस्टम अभी बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। जबकि सूरज भी नहीं निकल रहा है।
रातें हुई ठंडी, तापमान आठ डिग्री से कम पंजाब और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री से 7.6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मतलब रातें काफी ठंडी हो गई हैं। इचंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री, अमृतसर में 6.3, लुधियाना में 6.2 डिग्री, पटियाला में 5.4 डिग्री, पठानकोट में 7.1 डिग्री, बठिंडा में 4.4 डिग्री, पठानकोट में 5.8 डिग्री, गुरदासपुर में 4.8 डिग्री, एसबीएस नगर में 5.2 डिग्री, मानसा में 6.4 डिग्री तापमान रहा है। जबकि अधिकतम तापमान 11 से लेकर 18 डिग्री के बीच में दर्ज किया गया है।
पिछले सालों की तुलना में ठंड कम मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दस सालों के मौसम को देखें, तो उस हिसाब से इस बार अभी तक सर्दी नहीं पड़ी है। साल 2013 में कुछ जगहों पर तापमान -3°C तक गिरा (ऑलटाइम लो के करीब)। जबकि साल 2014 से 2017 में सामान्य से थोड़ी ज्यादा ठंड थी। न्यूनतम तापमान ज्यादातर 5-10°C के बीच रहा। लेकिन कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं।
2018 में भीषण ठंड रही। इस दौरान अमृतसर में 1.2°C, बठिंडा में 3.5°C तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान अमृतसर शिमला से ठंडा हो गया था। जबकि 2019 से 2020 में औसत ठंड रही। कोल्ड वेव कुछ स्पेल में चली। लेकिन हल्की थी। जबकि 2021 में सामान्य से ज्यादा ठंड थी।
न्यूनतम तापमान 7-10°C औसत रहा था। जबकि 2022 में हल्की ठंड रही और तापमान 8-12°C के बीच रहा। 2023 में सामान्य ठंड थी। जबकि 2024 में ठंडी ज्यादा रही, कुछ जगहों पर 0°C तक तापमान (फरीदकोट 0°C, लुधियाना 1°C) दर्ज किया गया। इसी तरह 2025 में औसत या हल्की ठंड रही। हालांकि नए साल में अभी तक कोल्ड वेव का अलर्ट है।
अगले तीन दिन ऐसा मौसम रहेगा
- 11 जनवरी: अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम शुष्क (सूखा) बना रहेगा।
- 12 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम शुष्क (सूखा) बना रहेगा।
- 13 जनवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। बारिश की संभावना नहीं है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.