पंजाब और चंडीगढ़ में आज धुंध और गंभीर शीत लहर का यलो अलर्ट है। सुब के समय सुखना लेकर पर अभ्यास करते हुए युवक।
पंजाब में आज लोहड़ी पर ठंड का रेड अलर्ट है। इस सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड पीक पर पहुंच गई है। 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान कुछ जिलों में घना कोहरा रहेगा।
ठंड की वजह से पहली बार बठिंडा का न्यूनतम टेंपरेचर 0.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह सीजन में पंजाब में सबसे कम टेंपरेचर है। ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने भी लोगों के लिए एहतियात बरतने का अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इससे सूखी ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने 13 जनवरी तक स्कूल बंद किए हैं। 14 जनवरी से स्कूल फिर खुलेंगे।
9 जिलों में कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में घना कोहरा रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक आज (13 जनवरी) को हिमाचल से सटे जिले गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में ज्यादा ठंड पड़ेगी। इन जिलों में ठंड का रेड अलर्ट है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में भी शीतलहर का अलर्ट है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में कहीं-कहीं दिन में भी बहुत ज्यादा ठंड हो सकती है।
पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह जानकारी देते हुए।
15 जनवरी के बाद तापमान बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस समय बारिश न होने से सूखी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हालांकि कई इलाकों में धूप निकलना शुरू हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन का टेंपरेचर बढ़ेगा। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम टेंपरेचर में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद टेंपरेचर धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। 15 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव तय है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और बारिश हो सकती है। इसका असर पंजाब में देखने को मिलेगा।
15 दिन सभी रखे अपना ध्यान पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर चल रही है। ऐसे मौसम में बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग खुद को गर्म रखें और सुबह-सुबह सैर करने से बचें। अगर सैर पर जाना जरूरी हो, तो पूरी तरह गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कई जगह लोग कमरों में अंगीठी जलाकर सो जाते हैं और खिड़कियां बंद कर लेते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लोगों को इससे बचकर रहने की सलाह दी गई है। 15 दिन ऐसी स्थिति रहेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
- 14 दिसंबर – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
- 15 दिसंबर – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क बना रहेगा, यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
- 16 दिसंबर -पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।वहीं मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.