जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव में नशे की हालत में पिता ने पांच साल की मासूम बेटी निशानिया की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना तीन फरवरी की है, जब बच्ची की मां काम पर गई हुई थी और आरोपी घर पर शराब पी रहा था। बच्ची के रोने पर पहले उसे जमीन पर पटका, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ के अरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी करता था। बच्ची के चाचा हिम्मत कुमार की शिकायत पर थाना साद की पुलिस ने अरविंदर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। शिकायत में बताया गया कि अरविंदर सिंह शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी घरों में काम कर परिवार का गुजारा चलाती थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.