- कॉपी लिंक
नए साल 2026 में पंजाबियों को 11 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। इस दिन लगातार 3 छुट्टियां होंगी। इस बार 6 त्योहार शुक्रवार और 5 सोमवार को पड़ रहे हैं। जिनमें सेटरडे और संडे मिलाकर लॉन्ग वीकेंड की स्थिति बनेगी। हालांकि 5 सरकारी छुट्टियां ऐसी हैं, जो संडे को आ र
चंडीगढ़ में सिर्फ 7 ही दिन के लॉन्ग वीकेंड होंगे। यहां भी 244 दिन का ही सरकारी कामकाज होगा। हिमाचल में 2 से 4 दिन तक लगातार छुट्टी के 18 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में 2026 का पूरा हॉलिडे कैलेंडर जानिए….
पंजाब में अक्टूबर-नवंबर में 2-2 लॉन्ग वीकेंड, नवंबर में लगातार 4 छुट्टियां
- जनवरी: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी (सोमवार) को है। ऐसे में 24 जनवरी (शनिवार), 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (सोमवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- मार्च: शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस 23 मार्च (सोमवार) को है। 21 मार्च (शनिवार), 22 मार्च (रविवार) और 23 मार्च (सोमवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- अप्रैल: 3 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे है। 3 अप्रैल के बाद 4 अप्रैल (शनिवार) और 5 अप्रैल (रविवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- जून: कबीर जयंती 29 जून (सोमवार) को है। 27 जून (शनिवार), 28 जून (रविवार) और 29 जून (सोमवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- जुलाई : अगस्त: शहीद ऊधम सिंह जयंती 31 जुलाई (शुक्रवार) को है। 31 जुलाई के बाद 1 अगस्त (शनिवार) और 2 अगस्त (रविवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- सितंबर: जन्माष्टमी 4 सितंबर (शुक्रवार) को है। 4 सितंबर के बाद 5 सितंबर (शनिवार) और 6 सितंबर (रविवार) को लगातार 3 दिन की सरकारी छुट्टी रहेगी।
- अक्टूबर: गांधी जयंती 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को है। 2 अक्टूबर के बाद 3 अक्टूबर (शनिवार) और 4 अक्टूबर (रविवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा अक्टूबर में ही वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर (सोमवार) को है। इससे पहले 24 अक्टूबर (शनिवार), 25 अक्टूबर (रविवार) और 26 अक्टूबर को मिलाकर लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- नवंबर: दिवाली 8 नवंबर (रविवार) को है और विश्वकर्मा डे 9 नवंबर (सोमवार) को है। इससे पहले 7 नवंबर से 9 नवंबर तक लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी। नवंबर महीने में ही करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस 16 नवंबर (सोमवार) को है। इससे पहले 14 नवंबर (शनिवार), 15 नवंबर (रविवार) और 16 नवंबर को मिलाकर लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- दिसंबर: क्रिसमस 25 दिसंबर (शुक्रवार) को है। इसके बाद 26 दिसंबर (शनिवार) और 27 दिसंबर (रविवार) के साथ 28 दिसंबर (सोमवार) को शहीदी सभा की छुट्टी मिलाकर लगातार 4 दिन की छुट्टी रहेगी।
चंडीगढ़ में दिसंबर में 4 दिन लगातार छुट्टी, अक्टूबर में 2 बार 3-3 दिन छुट्टी
- जनवरी: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी (सोमवार) को है। ऐसे में 24 जनवरी (शनिवार), 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (सोमवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- अप्रैल: 3 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे है। 3 अप्रैल के बाद 4 अप्रैल (शनिवार) और 5 अप्रैल (रविवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- मई: 1 मई (शुक्रवार) को बुध पूर्णिमा की छुट्टी। इसके बाद 2 मई (शनिवार) और 3 मई (रविवार) मिलाकर लगातार 3 दिन छुट्टी रहेगी।
- सितंबर: जन्माष्टमी 4 सितंबर (शुक्रवार) को है। 4 सितंबर के बाद 5 सितंबर (शनिवार) और 6 सितंबर (रविवार) को लगातार 3 दिन की सरकारी छुट्टी रहेगी।
- अक्टूबर: गांधी जयंती 2 अक्टूबर (शुक्रवार) को है। 2 अक्टूबर के बाद 3 अक्टूबर (शनिवार) और 4 अक्टूबर (रविवार) को लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा अक्टूबर में ही महर्षि वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर (सोमवार) को है। इससे पहले 24 अक्टूबर (शनिवार), 25 अक्टूबर (रविवार) और 26 अक्टूबर को मिलाकर लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।
- दिसंबर: क्रिसमस 25 दिसंबर (शुक्रवार) को है। इसके बाद 26 दिसंबर (शनिवार) और 27 दिसंबर (रविवार) के साथ 28 दिसंबर (सोमवार) को शहीदी सभा की छुट्टी मिलाकर लगातार 4 दिन की छुट्टी रहेगी।
हिमाचल में अक्टूबर में लगातार 3 दिन छुट्टी
- जनवरी: 10 जनवरी को सेकेंड सेटरडे और 11 जनवरी को संडे की छुट्टी रहेगी।फरवरी: 14 जनवरी को सेकेंड सेटरडे और 15 जनवरी को संडे व महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी।मार्च: 14 मार्च को सेकेंड सेटरडे व 15 मार्च को संडे और 21 मार्च को ईद उल फितर व 22 को संडे की छुट्टी रहेगी।
- अप्रैल: 11 अप्रैल को सेकेंड सेटरडे और 12 अप्रैल को संडे की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को हिमाचल डे की छुट्टी रहेगी।
- मई : 9 को सेकेंड सेटरडे और 10 को संडे की छुट्टी रहेगी।
- जून: 13 जून को सेकेंड सेटरडे और 15 जून को संडे की छुट्टी रहेगी।
- जुलाई: 11 जुलाई को सेकेंड सेटरडे और 12 जुलाई को संडे की छुट्टी रहेगी।
- अगस्त: 8 अगस्त को सेकेंड सेटरडे व 9 अगस्त को संडे की छुट्टी रहेगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को संडे की छुट्टी रहेगी। सितंबर: 12 सितंबर को सेकेंड सेटरडे, 13 सितंबर को संडे और 14 सितंबर को जन्माष्टमी पर वैकल्पिक छुट्टी रहेगी।
- अक्टूबर: 10 अक्टूबर को सेकेंड सेटरडे, 11 अक्टूबर को संडे की छुट्टी रहेगी। इसी महीने 18 अक्टूबर को संडे और 19 को महाअष्टमी की वैकल्पिक छुट्टी और 20 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी रहेगी।
- नवंबर: 14 नवंबर को सेकेंड सेटरडे और 15 अक्टूबर को संडे की छुट्टी रहेगी।
- दिसंबर: 12 दिसंबर को सेकेंड सेटरडे और 13 दिसंबर को संडे की छुट्टी रहेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.