पंजाब के 15 जिलों में आज घने से घने कोहरे के यलो अलर्ट मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने जारी किया है। यह हालत सुबह और शाम बनेगी। हालांकि कल से लेकर आठ फरवरी तक मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बारिश की संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। हालांकि अगले 48 घंटे में तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम शुष्क बना रहेगा। आज अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला और मानसा में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर और बठिंडा में घना कोहरा रहने की संभावना है। जबकि सोमवार को पटियाला, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट में घना कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान दृश्यता 40 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई। 5 फरवरी एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा
मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक पंजाब और इसके आसपास हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ है, जो लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर है। इसे आप घूमते हुए बादल और हवाओं का क्षेत्र समझ सकते हैं।
इससे पहले वाला विक्षोभ, जो ऊपर की हवा में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर था, अब पूरब-उत्तर-पूर्व की दिशा में चला गया। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऊपर की हवा में (5.8 किलोमीटर ऊंचाई) दिख रहा है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 5 और 6 फरवरी को तेज हवाएंच चलेंगी मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मौसम अधिकतर शुष्क बना रहने की संभावना है। 05 और 06 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के चलने की संभावना है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
अगले तीन इस तरह का मौसम रहेगा चार जनवरी – कोई मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है। मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
5 जनवरी – कोई मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है। मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
6 जनवरी – कोई मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है। मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.