चंडीगढ़ और पंजाब में ठंड का कहर बढ़ा। आज शीत लहर क अलर्ट।
पंजाब और चंडीगढ़ में शीत लहर चल रही है। सुबह और शाम ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आज भी आठ जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट है। धुंध भी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्र
फरीदकोट राज्य में सबसे ठंडा रहा है। यहां पर तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, ठंड के मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ सेहत विभाग ने लोगों को एक एडवाइजरी जारी की है। जितना हो सके घरों के अंदर ही रहे।
जिलों में चलेगी शीत लहर
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों के ऊपर ऊपरी हवा में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इस वजह से हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। वहीं, आज फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मोगा में शीत लहर चलेगी। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री से 8.6 डिग्री तक पहुंच गया
अगले तीन तापमान नहीं बदलेगा
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक बारिश नहीं होगी, मौसम सूखा रहेगा। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का या मध्यम कोहरा पड़ सकता है। अगले 3 दिनों तक रात का तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा, ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ जगहों पर ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की सर्दी को लेकर एडवाइजरी
- जितना हो सके घर के अंदर रहें।
- गरम रहने के लिए ऊनी कपड़े परत-परत पहनें।
- खुद को हमेशा सूखा रखें।
- हाथों में दस्ताने पहनें, मोजे भी पहनें।
- सिर, कान, गला ढककर रखें टोपी, मफलर इस्तेमाल करें।
- जूते पहनकर बाहर जाएं।
- अच्छा और पौष्टिक खाना खाएं, ताकि शरीर मजबूत रहे।
- संतरा, नींबू जैसी विटामिन-C वाली चीजें ज्यादा खाएँ।
- गर्म पेय पदार्थ जैसे सूप, चाय, गर्म पानी समय-समय पर पीते रहें।
- बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों का खास ध्यान रखें।
- त्वचा रूखी न हो, इसके लिए तेल या क्रीम लगाएँ।
क्या न करें:
- बहुत देर तक ठंड में बाहर न रहें।
- ठंड लगकर कांपना महसूस हो तो नजरअंदाज न करें, फौरन घर आ जाएँ।
- शराब बिल्कुल न पिएँ, यह शरीर की गर्मी कम कर देती है।
- आग जलाने के बाद उसे बिना देखे न छोड़ें, यह खतरनाक है।
- बंद कमरे में लकड़ी, कोयला या मोमबत्ती न जलाएँ, इससे दम घुट सकता है।
- अगर कोई व्यक्ति बेहोशी की हालत में हो या ठीक से होश में न हो, तो उसे कोई पेय पदार्थ न दें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.