पंजाब में 1 मार्च से 31 मार्च तक सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक संचालित किए जाएंगे। बदलते मौसम और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल समय में यह संशोधन किया गया है। सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समयानुसार ही कक्षाएं संचालित करें और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.