बारिश में भीगने के बाद छतरी और टोपी खरीदी, फिर सैर करने निकले दिलजीत ।
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। खास बात यह है कि इस बार वह अपनी टीम के बिना अकेले ही सोलो ट्रिप पर निकले हुए हैं। दिलजीत अपनी इस यात्रा से जुड़े पल लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
हाल ही में दिलजीत ने 2 वीडियो पोस्ट किए, जिसे पहले को उन्होंने साल 2006 की अपनी पहली रील बताया। इस वीडियो में वह बारिश के बीच एक सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिलजीत बताते हैं कि वह पिछले करीब आधे घंटे से वॉक कर रहे हैं और अब शहर में पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने छतरी और टोपी खरीदी है।
वह यह भी कहते हैं कि घर पहुंचकर अपनी जैकेट बदलेंगे। मजाकिया अंदाज में दिलजीत कहते हैं कि आज भी उनके पास टैक्सी नहीं है और कल भी उनके पास टैक्सी नहीं होगी। इस दौरान वह पूरी तरह रिलैक्स मूड में दिखाई दिए। इसके अलावा दूसरे वीडियो में विदेशी बैंड के साथ मस्ती करते दिखे। इस दौरान एक महिला ने उन्हें बादाम भी खिलाए। (पूरी खबर पढ़ें)
लुधियाना में लव मैरिज के 11 माह बाद महिला की मौत, मां बोली-पति ने हत्या की
पुलिस थाना जमालपुर, जहां महिला के पति राहुल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
लुधियाना में 27 वर्षीय विवाहिता की लव मैरिज के 11 महीने बाद मौत हो गई। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला है। देर रात महिला के मायके वाले थाना जमालपुर पुलिस के पास पहुंचे।
उन्होंने पति पर महिला का गला घोंट कर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला की पहचान भावना (27) के नाम से हुई, जो न्यू गुरु नानक नगर, जमालपुर में रहती थी। महिला का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.