लुधियाना के बस्ती जोधेवाल चौक के पास काली सड़क हाईवे पर बीती रात अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान दामोदर कुमार (21) और शिवमोहन कुमार (28) के रूप में हुई है। घायल युवक मनोज कुमार (27) की हालत नाजुक बनी हुई है, उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.