अमृतसर के अजनाला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया। यह हादसा अजनाला के चोगावां रोड पर हुआ, जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और जिला तरन तारन के कस्बा हरीके पत्तन में पत्थर का काम करता था। रोज की तरह वह काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था, लेकिन किसे पता था कि यह उसका आखिरी सफर साबित होगा। मृतक के भतीजे आकाशदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पिता और चाचा को मोटरसाइकिल पर लेकर हरीके पत्तन से वापस घर आ रहा था। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। चोगावां रोड पर पीछे से आए ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जब वे चोगावां रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और चाचा सड़क पर गिर पड़े। दुर्भाग्यवश, वह सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.