गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां-बटाला रोड पर काला अफगानां के अड्डे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इनोवा कार, मोटरसाइकिल और टिपर के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान गांव पिंडी निवासी 45 वर्षीय विलियम मसीह और गांव हरदोरवाल कलां निवासी 28 वर्षीय परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। विलियम मसीह अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गए हैं, जबकि परमिंदर सिंह का एक छोटा बच्चा है। गांवों में भी इस दर्दनाक घटना के बाद शोक का माहौल है। इनोवा ओवर टेक करते हुए मारी टक्कर परिजनों के अनुसार दोनों आज सुबह मोटरसाइकिल पर बटाला गाड़ी लेने के लिए जा रहे थे। जब वे काला अफगानां के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने ओवरटेक करते समय उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क से गुजर रहे एक टिपर के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इनोवा गाड़ी को जब्त कर लिया गया है घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि इनोवा गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.