अबोहर कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद भारी संख्या में पुलिस तैनात।
पंजाब के अबोहर स्थित तहसील कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी में कई दूसरे लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा
फाजिल्का के SSP गुरमीत सिंह ने कहा कि आकाश उर्फ गोलू पंडित अपने साथियों सोनू व एक अन्य व्यक्ति के साथ आर्म्स एक्ट में पेशी भुगतने के लिए आया था। जैसे ही वह कचहरी में पहुंचा और पार्किंग में आया तो पहले से तैयार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस के मुताबिक यह हत्या 2 गैंगों की दुश्मनी की वजह से हुई है।
एसएसपी ने कहा कि सफेद रंग की कार में 3 हमलावर आए थे। गोलू पंडित घायल हुआ था, अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। पुलिस की टीमें हमलावरों के पीछे लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 6 राउंड फायरिंग हुई है। हमलावर 3 थे लेकिन फायरिंग एक ही हमलावर ने की।
अबोहर कोर्ट परिसर में गोलीबारी की PHOTOS…
गोलीबारी के बाद कोर्ट परिसर में कार के टूटे शीशे की फोटो।

फायरिंग के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर गोली के बोर पड़े मिले।

पंजाब पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए।

मृतक के परिजन कोर्ट परिसर में रोते हुए।
गोलू पंडित ने पुरानी रंजिश में मारा- साथी का आरोप
गोलू के साथ मौजूद सोनू ने बताया कि यह हमला गग्गी लाहोरिया और उसके साथियों ने किया है। सोनू के अनुसार, हमलावरों की गोलू पंडित से पुरानी रंजिश चल रही थी। उन्होंने गोलू पंडित पर करीब 5 से 6 फायर किए, जिनमें से तीन गोलियां उसके शरीर पर लगने से उसकी मौत हो गई।
अस्पताल छावनी में बदला
घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी, सिटी वन और सिटी टू के प्रभारी मनिंदर सिंह और रविंद्र सिंह भीठी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर देखते ही देखते छावनी में तब्दील हो गया। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.