अमृतसर में सीमा पार से नशा तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। टीम ने नशा तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 किलो हेरोइन और 6 किलो ICE यानी क्रिस्टल मेथामफेटामाइन बरामद की गई है। साथ ही, नशा तस्करी में इस्तेमाल दो वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस के शुरुआती जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का सीधे पाकिस्तान स्थित हैंडलर से संपर्क था। आरोपियों का कार्य सीमा क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से गिराई गई खेप को उठाना और फिर उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करना था। यह कार्रवाई सीमा पार से नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज, पूरे नेटवर्क की जांच जारी इस मामले में पुलिस ने एसएसओसी, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को उजागर करने तथा इसके सभी जुड़े तत्वों को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है। DGP गौरव यादव ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त बनाए रखना है। DGP ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे गिरोहों को समय रहते रोका जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.