पंजाब में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की योजना 15 जनवरी को लॉन्च होगी। इसका ऐलान पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने किया। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इसे लॉन्च करेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे 3 करोड़ लोगों को पंजाब में सेहत बीमा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि 9 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनेंगे। इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। एक बार एनरोलमेंट होने के बाद इलाज के लिए इलीजिबिल हो जाएंगे। कार्ड आने में 10 से 15 दिन लगेंगे। करीब 4 महीने में पूरे पंजाब को कवर कर लेंगे।
मंत्री ने कहा कि इसमें बहुत ज्यादा फार्मेलिटी नहीं होगी। जिसके पास पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होगा, उसे इसका लाभ दिया जाएगा। पंजाब में करीब 65 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
नौ हजार से अधिक कैंप लगाए जाएंगे सेहत मंत्री ने बताया कि इसके स्कीम के लिए नौ हजार से अधिक कैंप कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से शहरी मोहल्लों और गांवों में लगेंगे। कार्ड बनने में दस से पंद्रह दिन का समय लग जाता है। हमारी कोशिश यही है कि सभी लोगों के कार्ड तीन से महीने में बना दिए जाए। उन्होंने कहा कि एक बार इनरोलमेंट होने के बाद पात्र व्यक्ति इलाज करवाने के योग्य होगा।
पेंशनर, गवर्नमेंट एम्पलाई और आम लोग शामिल होंगे सेहत मंत्री ने बताया कि स्कीम में पेंशनर, गवर्नमेंट एम्पलाई और आम लोग सभी शामिल होंगे। शर्त एक ही है कि व्यक्ति पंजाब का होना चाहिए। उसका वोटर कार्ड और आधार कार्ड पंजाब का होना चाहिए। पंजाब की बहुत सारी सेहत योजनाओं में दूसरे राज्यों में दिलचस्पी दिखाई है। इंटरनेशनल कंट्री ने भी दिलचस्पी दिखाई है। आम आदमी क्लिनिक में 4.59 करोड लोग यानी हर दूसरा पंजाबी वहां से दवाई ले चुका है। बहुत से पंजाबी जो कि क्रॉनिंग डिजीज दमा, शुगर के मरीज हैं। वे भी क्लिनिक से दवाई टेस्ट करवा रहे है और दवाइयां ले रहे हैं।
पंजाब के लोगों को खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी मंत्री ने आगे कहा कि कई बार कोई घातक रोग जब होता है तो लाेग कर्ज में डूब जाते है। कई बार किसी परिवार का अर्निंग आदमी बीमार हो जाता है, तो उसका इलाज करवाने के बाद नहीं बचे तो उसके पीछे पूरा परिवार बहुत मुश्किल में आ जाता है। उनके सिर कर्ज चढ़ जाता है। पंजाब सरकार की इस योजना से ऐसे परिवारों को इलाज के लिए खर्च की चिंता नहीं होगी।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.