पंजाब में आज (गुरुवार) को पीआरटीसी की कई रूटों पर बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं, मुलाजिमों ने आज संगरूर स्थित सीएम आवास का घेराव करने की तैयारी की है। दूसरी तरफ पीआरटीसी मुलाजिमों का आरोप है कि बुधवार रात से पंजाब प्रधान समेत सभी प्रदेश कमेटी सदस्यों के घरों में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर में कुछ नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। उनका कहना है कि लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथियों को छुड़वाने की कर रहे मांग जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर 12 बजे मुलाजिमों की स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी के साथ बैठक हुई। करीब छह घंटे तक बैठक चली, लेकिन उनकी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। मुलाजिम यूनियन के नेता पहले गिरफ्तार किए गए नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे थे। मुलाजिम आज दोपहर 12 बजे धरना देंगे।पुलिस की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.