सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग की रिहाई की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर प्रदर्शन का एलान किया गया। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने मोहनपुरा पुलिया के पास से सेंट्रल जेल की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। सुरक्षा कारणों से की गई इस व्यवस्था के तहत आसपास के क्षेत्रों में भी आवाजाही प्रभावित रही।
कार्यालयों तक पहुंचने वाले रास्ते भी हुए अवरुद्ध
बैरिकेडिंग के चलते जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय और CMHO कार्यालय सहित दो प्रमुख कार्यालयों तक पहुंचने वाले मार्ग भी बंद हो गए। इससे उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जो अपने कार्य से इन कार्यालयों में आए थे। नगर निगम, डिस्कॉम और CMHO कार्यालय के कार्मिकों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
पढ़ें- Rajasthan News: करौली जिला कारागार में कैदी की उपचार के दौरान मौत, न्यायायिक मजिस्ट्रेट कर रहे जांच
कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी कार्य से बाहर जाने के लिए पुलिस द्वारा रास्ता खोले जाने का इंतजार करते देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदर्शन सेंट्रल जेल के बाहर होना था, ऐसे में अन्य कार्यालयों के मार्ग को अवरुद्ध करना उचित नहीं था।
प्रदर्शन में नारेबाजी, रिहाई की मांग
इस बीच प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुंग की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि सोनम वांगचुंग को सरकार के दबाव में जेल में रखा गया है और उन्हें जल्द रिहा किया जाना चाहिए। प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे क्षेत्र में दिनभर गतिविधियां जारी रहीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.