भास्कर टीम | मुजफ्फरपुर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को बोचहां प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले एवं एक्टू के बैनर तले मजदूरों ने उग्र प्रदर्शन किया। माले प्रखंड सचिव राम बालक सहनी व रामनंद पासवान ने केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। सभा को किसान नेता बिंदेश्वर शाह, मजदूर नेता वीरेंद्र पासवान, आिद ने भी संबोधित किया। साहेबगंज में संयुक्त किसान मोर्चा की साहेबगंज इकाई ने बंद को सफल बनाया। साहेबगंज बाजार में जुलूस निकाला। साथ ही नगर परिषद कार्यालय, प्रखंड अंचल कार्यालय, बैंकों एवं डाकघर को बंद करवाया। इस अभियान में भूप नारायण सिंह, यादव लाल पटेल, लाल बाबू सहनी, राधिका रमण प्रसाद, छट्ठू राय, चंद्रिका सिंह, विश्वनाथ राय आिद थे। कांटी स्थित मजदूर कार्यालय से जुलूस निकालकर थर्मल गेट, थाना रोड, पुराना चौक होते हुए कांटी प्रखंड, अंचल ,बीआरसी, नगर पंचायत कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर, बिजली कार्यालय तथा सभी बैंकों को बंद कराया गया। जुलूस का नेतृत्व भवन निर्माण यूनियन नेता शिव बालक कुमार आदि कर रहे थे। पारू में हड़ताली मोड़ से होते हुए पारू चौक, थाना रोड, कचहरी रोड होते हुए जुलूस पारू प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। किसान नेता मदन प्रसाद ने कहा केंद्र सरकार लगातार मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.