उन्होंने यात्रियों को बस से निकलना शुरू किया। कुछ ही देर बाद हरिपुरधार क्षेत्र एंबुलेंस के सायरन से गूंजने लगा। जब तक प्रशासन का बचाव दल मौके पर पहुंचा तब तक लोग गंभीर हालत में एक-दूसरे पर गिरे रहे। घायल यात्री बचाव के लिए आवाज लगाते रहे। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत बचाव कार्य में तेजी आई। एक के बाद एक सवारियों को हरिपुरधार अस्पताल ले जाया गया।
छत पर बैठे थे कई यात्री हादसे से पहले उतर गए
लोगों ने बताया कि बस की छत पर कई स्टेशनों से सवारियां बैठी थीं। हालांकि, जिस जगह बस पलटी वहां पर बस की छत पर कोई सवारी नहीं थी। सिरमौर में आगामी दिनों में माघी का त्योहार शुरू होना है। इसे लेकर क्षेत्र में चलने वाली बसों में यही हालात हैं।
एक-दूसरे के नीचे दबे लोग
घायल ललित ने बताया कि बस के खाई की तरफ गिरते ही चीख-पुकार मच गई। बस पलटियां खाने लगी। इस दौरान कई लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए। चीख पुकार के बीच कई लोग मदद के लिए भी पुकारते रहे। बचाव दल के आने तक मंजर भयावह रहा।
बस गिरते ही सहम गए लोग
शिमला से हरिपुरधार नानी के घर जा रही दिव्यांशी ने बताया कि बस में भीड़ थी। जैसे ही बस फिसलने लगी तो सभी लोग डर गए। इस दौरान बस खाई की तरफ खिसक गई। उसके बाद उन्हें पता नहीं चल पाया कि क्या हुआ। चारों ओर चीखें सुनाई दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



