Bastar Pandum 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शनिवार को बस्तर प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वो जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। उनके आगमन को लेकर जगदलपुर में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक बस्तर प्रवास और कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सहूलियत के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम को भव्य और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से जगदलपुर पुलिस और प्रशासन ने लालबाग स्थित आयोजन स्थल के आसपास एक व्यापक पार्किंग और ट्रैफिक प्लान लागू किया है, ताकी वीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ आम जनता को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.