राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचीं। उनका विशेष विमान शाम 6:05 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पर पहुंचा। यहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उनकी अगुवानी की।
इस रूट पर सभी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। यहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। अब वे सोमवार सुबह नौ बजे लोकभवन से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम 4:26 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से 4:45 बजे लोकभवन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।
आज एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में जाएंगी
राष्ट्रपति सोमवार सुबह 10:10 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में आयोजित ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में छात्रों को गोल्ड मेडल देंगी।