राजसमंद में सड़क सुरक्षा को लेकर कांकरोली थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने प्रतापपुरा पुलिया के पास चालान बनाए। एएसआई धनसिंह ने मय टीम के साथ सड़क पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, चलती बाइक पर मोबाइल पर बात करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को रोककर जुर्माना लगाया गया। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में नियमों की पालना करने की सख्त हिदायत दी गई। हेलमेट पहनने की सलाह दी पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और चलती बाइक पर मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल लीला, कांस्टेबल भेरूलाल और जगदीश चंद्र सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों की पालना कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.