नए साल के आगमन को लेकर पिकनिक स्पॉट डैम, नदी, जलाशय और जलप्रपात के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों पर पुलिसकर्मियों व दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। जलप्रपात में पानी गिरने वाले स्थान के आसपास किसी भी हाल में लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा में त
इसके अलावा दशम फॉल में स्थानीय गोताखोरों की व्यवस्था करने व खतरनाक स्थलों को चिह्नित कर मार्किंग करने का आदेश दिया गया है। पिकनिक मनाने के लिए पहुंचने वाली महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। सादे लिबास में जवानों को तैनात किया गया है।
शहर में 40 जगहों पर होगी वाहन सवारों की जांच
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने शहर में 40 जगहों को चिह्नित किया है, जहां लगातार चेकिंग होगी। उन जगहों से आने-जाने वाले वाहन सवारों के अलावा संदिग्ध पर भी विशेष नजर रहेगी। गाड़ियों के कागजात की भी जांच होगी। नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो गाड़ी जब्त कर उस व्यक्ति को पैदल घर भेजा जाएगा।
लाइफ जैकेट नहीं पहना तो बोटिंग नहीं कर सकेंगे
पिकनिक मनाने के लिए डैम व जलाशय में पहुंचने वाले लोग अगर बोटिंग करना चाहते हैं तो पहले उन्हें लाइफ जैकेट पहनना होगा। सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में लाइफ जैकेट पहने बगैर लोगों को बोटिंग करने नहीं देंगे। पुलिस पदाधिकारियों को प्रत्येक 2 घंटे में कंट्रोल रूम को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.