ये भी पढ़ें: रिश्ते हुए शर्मसार: कलयुगी बेटे की घिनौनी करतूत, नशे की हालत में मां के साथ दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में आरोपी
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामले को चुनौती के रूप में लिया था। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस की कार्रवाई एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है।
जांच के दौरान पुलिस टीमों ने झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी सहित कई स्थानों पर दबिश दी और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, ताकि आरोपियों की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस अन्य फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें तेज कर चुकी है।
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि आगजनी की यह वारदात संगठित अपराध की श्रेणी में आती है। आरोपी गिरोह ने पहले की रंजिश के चलते गैराज को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस द्वारा आरोपी का जुलूस निकालकर माफी मंगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग पुलिस की सख्त कार्रवाई के उदाहरण के रूप में देख रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.