जौनपुर जिले के तरियारी गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर रविवार की दोपहर में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक पास्टर सहित 30 से ज्यादा महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने गई। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ का क्रम देर रात कर चलता रहा।
क्या है पूरा मामला
केराकत कोतवाली पुलिस को तरियारी गांव में एक स्थान पर महिला-पुरुषों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियां कराने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
समाचार दिए जाने तक हिरासत में लिए गए लोगों को थाने में अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की जा रही थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कार्यक्रम किसके द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी और क्या किसी प्रकार का प्रलोभन या दबाव देकर धर्म परिवर्तन तो नहीं कराया जा रहा था। साथ ही मौके से मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: जेडी कार्यालय में जमकर हंगामा, डीआईओएस पर वेतन भुगतान के लिए 25 लाख घूस लेने का आरोप
कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी जांच प्रक्रिया जारी है और सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।
उधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति रही। हिरासत में लिए गए लोगों के परिजन थाने पहुंचकर जानकारी लेते नजर आए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.