पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने यातायात पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की। आयोजित गोष्ठी में सभी प्रमुख समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके घरेलू एवं विभागीय प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। शस्त्र लाइसेंस, वरासत एवं नवीनीकरण से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र समाधान तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि पेंशनर्स को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। बैठक में शामिल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने वाराणसी पुलिस की संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली पर चर्चा की। पुलिस आयुक्त महोदय ने नई सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस पेंशनर्स हेतु पृथक हाल की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सभी पेंशनर्स के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, डीसीपी लाइन प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स ईशान सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अपूर्व पाण्डेय, पुलिस पेंशनर्स अध्यक्ष रिटायर्ड डिप्टी एसपी सूर्यबली सिंह समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.