सूचना के आधार पर थाना चोरहटा पुलिस टीम ने करहिया नंबर-01 स्थित इमली चौराहा के पास घेराबंदी कर एक बोलेरो वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 26 हजार 5 नग नशीली टैबलेट और कैप्सूल बरामद किए गए। बरामद नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत 2 लाख 7 हजार 435 रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- भोजशाला परिसर में पूजा शुरू, दोपहर एक से तीन के बीच होगी नमाज; छावनी बना धार
मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी सरजीत कुशवाहा उर्फ राजेश (35 वर्ष), निवासी ग्राम अमवा, हाल करहिया नंबर-01 थाना चोरहटा और दूसरा आरोपी मयंक कुशवाहा (28 वर्ष), निवासी ग्राम किटवरिया, हाल करहिया नंबर-01 थाना चोरहटा है। तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है, उसको भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस तरह कुल जब्त मशरूका की कीमत 5 लाख 7 हजार 435 रुपये आंकी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.