{“_id”:”69a1cebbbc4a6ce64f020fb0″,”slug”:”police-and-swat-team-achieve-major-success-bust-electrical-wire-theft-gang-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-149434-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bulandshahar News: पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता, बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शिकारपुर कोतवाली में गिरफ्तार तार चोर गिरोह के सदस्य। संवाद
शिकारपुर। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने एक संयुक्त अभियान के दौरान अंतरजनपदीय तार चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का भारी मात्रा में माल और घटना में प्रयुक्त दो वाहन भी बरामद किए हैं।
Trending Videos
क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात पुलिस को चीखल गांव के पास संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और चार अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश निवासी थाना कोतवाली नगर, शाहनवाज निवासी शिकारपुर, याकूब निवासी बुलंदशहर नगर और शराफत निवासी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने बीती 22 फरवरी को हिरनौट और बडौदा फीडर क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर लंबी बिजली की लाइन काटकर चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए एल्युमीनियम तार के 15 बंडल बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चार मोबाइल फोन के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल होने वाली एक महिंद्रा पिकअप बोलेरो और एक ऑल्टो कार भी जब्त की है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और पूर्व में की गई वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।