परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना का शिलान्यास
पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नोनेरा वृहद पेयजल परियोजना के 1,021 करोड़ रुपये से अधिक लागत के चार पैकेज तथा परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना के 2,247 करोड़ रुपये की लागत के पांच पैकेजों की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश के कई जिलों में पीने के पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
दो नए ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास
ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री 3,616 करोड़ रुपये की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो नए ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके अलावा जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से जुड़े विभिन्न कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र
युवाओं के लिए यह कार्यक्रम रोजगार की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इनमें 3,320 से अधिक पटवारी, 2,291 कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं लेखा सहायक, 2,590 पशुधन सहायक, 3,822 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), 7,357 नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर तथा अन्य पदों पर चयनित युवा शामिल हैं।
डायवर्जन लागू
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। 28 फरवरी को सुबह 6 बजे से नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। मांगलियावास तिराहा, नसीराबाद रोड, किशनगढ़ बाइपास, मकराना चौराहा, रूपनगढ़, थांवला तिराहा, कडेल चौराहा और घूघरा गांव लाड़पुरा तिराहा सहित कई स्थानों पर भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित अनेक मंत्री, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.