07:52 AM, 28-Feb-2026
PM Modi Ajmer Visit Live: आज पीएम मोदी का अजमेर दौरा, 16,686 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी की शनिवार 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया गया है। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और जिलेभर में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। सभा में 2 से 3 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंच और दर्शक दीर्घा के लिए दो विशाल डोम तैयार किए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.