लुधियाना| विधानसभा उत्तरी क्षेत्र के गली-मोहल्लों में वर्षों से फैले बिजली तारों के जंजाल से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने स्थानीय उपकार नगर से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा लुधियाना पश्चिमी सर्कल के अंतर्गत सिविल लाइंस क्षेत्र में यह कार्य आरंभ किया गया है, जिस पर 98 लाख 26 हजार 416 रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी। विधायक बग्गा ने कहा कि लंबे समय से गली-मोहल्लों में लटकते और उलझे बिजली तारों के कारण लोगों को असुविधा और खतरे का सामना करना पड़ रहा था। पंजाब सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए विशेष योजना के तहत तारों को व्यवस्थित तरीके से हटाने और नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उपकार नगर से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट क्रमवार तरीके से प्रत्येक वार्ड और गली में लागू किया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारु और सुरक्षित बन सकेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.