शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला निसरजई जलालनगर ढाका ताल में हजरत बाबा कलीम उल्ला शाह का तीन दिवसीय सालाना उर्स दूसरे दिन भी जारी रहा। उर्स में कई प्रदेशों व जिलों के जायरीन पहुंचे। शनिवार को कुलशरीफ होगा।
उर्स में मुम्बई, दिल्ली, जबलपुर, बहराइच, बरेली, लखीमपुर खीरी, बदायूं, सीतापुर आदि से आए जायरीन ने गद्दीनशीन अजमल मियां निजामी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। बृहस्पतिवार की रात महफिल ए मीलाद में डॉ.सगीर अहमद ने जिक्र-ए-रसूल किया।
हाफिज मंसूर रजा, डाॅ. जमीर अहमद, जमील अहमद, वसीम निजामी आदि ने नातिया कलाम सुनाकर खूब वाहवाही हासिल की। आखिर में फातिहा ख्वानी कर मुल्क की खुशहाली और सलामती की दुआ की गई। हाजी इसरार अहमद, निसार अहमद, हाफिज इनाम उल्ला, आरिफ खां, आदिल हुसैन, महबूब खीरानी, जुनैद निजामी, उवैस निजामी आदि मौजूद रहे। संवाद
—
सैयद इब्राहिम मियां के उर्स में की गई दुआ
शाहजहांपुर। बहादुरगंज सब्जी आढ़त स्थित दरगाह पर हजरत सैयद इब्राहिम शाह मियां का सालाना उर्स का समापन हो गया। अकीदतमंदों ने मजार पर गुलपोशी व चादरपोशी करते हुए मुल्क की खुशहाली व तरक्की की दुआएं मांगी।
बहादुरगंज पुलिस चौकी के पास दो दिवसीय उर्स अकीदत से मनाया गया। खादिम बहाल अहमद की देखरेख में उर्स के दौरान कुरानख्वानी हुई। पूरे दिन मजार पर चादरपोशी का सिलसिला चलता रहा। शनिवार देर शाम कुलशरीफ हुआ। इसमें अकीदतमंदों ने पकवान सजाए। हाफिजों ने कुरान पाक की आयतें पढ़ीं। मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद आरिफ रजा ने मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर नदीम खां, रईस, महफूज खां, अनीस खां, नासिर, नाजिम, शाहनूर अहमद, मुख्तार, बबलू आदि मौजूद रहे। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.