फगवाड़ा में एक रिटायर थानेदार की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। गोली की आवाज सुनने के बाद मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तो पता चला कि कर्मजीत के घर गोली चली है। अंदर गए तो खून से लथपथ थानेदार गिरे पड़े थे। उनको तुरंत एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक 60 साल के रिटायर थानेदार कर्मजीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह फगवाड़ा के मोहल्ला गुरु नानकपुरा की गली नंबर 3 में रह रहे थे।परिवार ने बताया कि गोली कैसे लगी उनको पता नहीं चला। परिवार में पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कर्मजीत खुशमिजाज इंसान थे। अभी 2 साल के करीब ही रिटायरमेंट को हुए थे। वे उनके मोहल्ला गुरुनानक पुरा की सोसायटी के मेंबर भी थे। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
फगवाड़ा के मोहल्ला गुरु नानकपुरा की गली नंबर 3 में कर्मजीत सिंह ने मकान बना रखा था। यहां पर उनके घर 193 नंबर के बाहर लोगों की भीड़ थी। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह यहां पहुंचे। उनको पता चला कि कर्मजीत सिंह को गोली गली है। एक व्यक्ति ने बताया कि कर्मजीत के बेटे का फोन आया कि घर पर आना। जब वह यहां आए तो घटना का पता चला। कर्मजीत को गोली कैसे लगी, अभी पुलिस ने इसका कोई खुलासा नहीं किया। पत्नी बोली-बेटी को खाना देने के लिए कहा, गोली चलने की आवाज आई
घर में शोक का माहौल है। रोते हुए पत्नी ने बताया कि गोली कैसे चली हमें नहीं पता। मैंने बेटी को कहा कि अपने पिता को खाना दे आओ। इससे पहले ही गोली चल गई। उधर, अस्पताल की मॉर्च्युरी में डेडबॉडी रखवाई गई है। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि कर्मचारी सिंह को जब उनके पास लाया गया तो वह ब्रॉड डेड थे। कर्मचारी ने बताया कि उनके सिर का एक्सरे किया गया। गोली सिर के आरपार हो गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.