ई-मेल में लोगों को ट्रेनों में यात्रा न करने और माता-पिता को अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी भी दी गई है। धमकी भरे संदेश में कई भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं और ट्रेन में धमाका करने की बात कही गई है। ई-मेल मिलने के बाद रेलवे विभाग ने सुरक्षा प्रबंध बढ़ा दिए हैं और रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों तथा लंबी दूरी की ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी जीआरपी पंजाब बलराम राणा ने बताया कि जीआरपी पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफार्मों व ट्रेनों में नियमित चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है कि किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं और यदि ऐसी कोई वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। भास्कर न्यूज। लुधियाना रेलवे विभाग को आतंकी संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से एक धमकी भरा ई-मेल मिला है। ईमेल में पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को आईईडी से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल मिलते ही रेलवे प्रशासन और पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है तथा रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में राउंड द क्लॉक चेकिंग शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से रेलवे विभाग की सरकारी ई-मेल आईडी पर धमकी भेजी गई है। यह ई-मेल eleonorekouassiny@gm ail.com आईडी से cpro@nr.railnet.gov. in और gm@nr.railnet.gov.in पर भेजा गया, जिसमें पंजाब-दिल्ली रेलवे ट्रैक को आईईडी लगाकर उड़ाने की बात कही गई है। रेलवे स्टेश पर चेकिंग करती पुलिस।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.