विदिशा| शहर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने रहने वाले स्थानीय निवासी इन दिनों गंभीर जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से जल निकासी व्यवस्था बाधित हो गई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया है। इस जलभराव से दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत कराया गया। स्थिति जस की तस बनी हुई है। निवासियों के अनुसार, गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूल के सामने जलभराव होने से छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए। लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.