हरियाणा के पंचकूला में अंडर ट्रेनिंग पटवारियों ने सेक्टर-5 में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पटवारियों का कहना है कि उन्हें 15 मार्च तक समाधान का आश्वासन दिया गया था लेकिन उस पर कोई संज्ञान अभी तक नहीं लिया गया बल्कि 6 माह का पीरियड बढ़ने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। पंचकूला प्रदर्शन के दौरान पहुंचे झज्जर सर्कल के पटवारी नीतिश ने बताया कि जनवरी 2025 में उनकी जॉइनिंग के समय सीएम नायब सैनी ने कहा था कि उनका ट्रेनिंग पीरियड एक साल रखा जाएगा, जो कि उनकी सर्विस में भी काउंट होगा। लेकिन एक साल पूरा हो चुका है। इसके बावजूद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। पटवारियों के अनुसार उनकी ट्रेनिंग पीरियड सरकार ने अब जुलाई तक बढ़ा दिया है। जिसका विरोध वे कर रहे हैं। पहले 2 माह तथा फिर 4 माह का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 300 रुपए प्रतिदिन में उनसे काम लिया जा रहा है। ट्रेनी पटवारियों का प्रदर्शन और प्रमुख मांगें 14 महीने का संघर्ष: ट्रेनी पटवारियों को केवल 10 हजार रुपए का स्टाइपेंड मिल रहा है, जो कि बहुत कम है। किसी भी प्रकार के मेडिक्लेम की सुविधा भी नहीं है। नोटिफिकेशन की मांग: सीएम नायब सैनी ने 7 जनवरी 2025 को ट्रेनिंग अवधि घटाकर 1 वर्ष करने और पूर्ण वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बाद भी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। सेवा अवधि में गिनती: ट्रेनिंग को सेवा अवधि में शामिल करने और परीक्षण के दौरान पूरा वेतनमान देने की मांग है। नोटिफिकेशन नहीं हुआ, तो होगी हड़ताल पंचकूला में प्रदर्शन के लिए पहुंचे पटवारी नीतिश के अनुसार वे निदेशक भू अभिलेख से मुलाकात के दौरान नोटिफिकेशन जारी होने की मांग रखेंगे। इसके लिए वे एक समय सीमा का निर्धारण करवाएंगे। अगर उस तय समय सीमा में उनकी बात पर विचार नहीं किया गया, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.