भोजपुर में बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर गांव के बावली पास का है। जख्मी युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामेश्वर यादव के 30 साल के बेटे शंकर यादव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने उसे पटना नहीं ले जाकर आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में जख्मी युवक के चाचा मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे एक युवक शंकर यादव को फोन कर घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद देर रात उसे चाकू मारकर बावली मोड़ स्थित झाड़ी में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक युवक झाड़ी में घायल अवस्था में पड़ा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं परिजनों ने बताया कि उनका गांव में किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है, जिससे इस घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर छानबीन की जा रही
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.