भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने लखनऊ में सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। बर्थ-डे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर ने एक बार फिर पवन सिंह की तीसरी शादी की चर्चा छेड़ दी।
दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने तीसरी शादी के बारे में पवन सिंह के चाचा अशोक सिंह से बातचीत की। उन्होंने इस खबर को बेबुनियाद बताया। हालांकि, उन्होंने ज्योति सिंह से चल रहे तलाक के मामले में फैसला आने तक इंतजार करने को कहा। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच फैमिली कोर्ट में चल रहे तलाक के मामले में 29 जनवरी को सुनवाई होनी है।
पवन सिंह के चाचा ने आगे बताया कि, मीडिया में जो कुछ चल रहा है, वो यूट्यूबर्स की देन है। बिल्कुल झूठी खबर है, शादी-ब्याह बच्चों का खेल नहीं है कि कभी भी कर ली जाए और घर के बड़े बुजुर्गों या फिर परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी न हो।
पहले पवन सिंह के बर्थ-डे सेलिब्रेशन की 2 तस्वीरें देखिए
महिला मित्र के साथ केक काटते पवन सिंह।

महिला मित्र के हाथ में लगे केक को खाते पवन सिंह।
सबसे पहले पढ़िए, पवन सिंह के चाचा अशोक सिंह ने क्या कहा?
सवाल: पवन सिंह के तीसरी शादी की चर्चा है। यह कितना सही है? जवाब: यूट्यूबर ऐसे ही कुछ भी चला देते हैं। इनका कोई धर्म ईमान नहीं है। सवाल: ये लड़की कौन है, जिनका हाथ पकड़कर पवन सिंह केक काट रहे थे। जवाब: ये कोई हीरोइन होगी। हम लोग उस वक्त मौके पर नहीं थे। इधर-उधर थे। पार्टी में कौन कहां से आया है, कौन जानता है। हम लोग ज्यादा लोगों को जानते भी नहीं है। सवाल: पवन जी शादी कर लिए हैं, ये चलाया जा रहा है जवाब: नहीं, नहीं.. ऐसी कोई बात नहीं है, शादी कोई बच्चों का खेल नहीं है। ऐसा होगा तो हम लोगों को पता नहीं चलेगा। शादी करने के लिए लोग लाइन में खड़े हैं। मैटर है, एक दो महीने में सुलझ जाएगा, तो फिर शादी होगी।

पवन सिंह के चाचा अशोक सिंह ने तीसरी शादी को अफवाह करार दिया है।
अब जानिए, 5 अक्टूबर को लखनऊ में पवन सिंह के बर्थडे पार्टी में क्या हुआ?
पवन सिंह के बर्थ-डे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक लड़की पवन सिंह को केक खिलाती दिखती है। केक खिला रही लड़की के हाथों में लाल चूड़ा और मांग में सिंदूर दिखता है। बस इसी वीडियो के बाद इंटरनेट यूजर्स कयास लगाने लगते हैं कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है।
इस मामले में पवन सिंह के चाचा अशोक सिंह ने बताया कि, पवन सिंह का बर्थ-डे काफी धूमधाम से मनाया गया। धनंजय सिंह समेत लाखों लोग बर्थ-डे सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। पवन सिंह के फैन कोलकाता, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों से आए थे।
पवन सिंह के फैंस इतने उत्साहित हो गए थे कि उन्होंने पवन सिंह के पास जाने के लिए बैरिकेडिंग तक को तोड़ दिया। हालांकि, मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल पवन सिंह के फैंस पर काबू कर लिया।
पवन सिंह की तीसरी शादी की अफवाह को लेकर शहर के लोग क्या बोले?
आरा शहर के रहने वाले कुमार मंगलम ने कहा कि, पवन सिंह एक बड़े स्टार हैं। शादी की बात पूरी तरह अफवाह है। सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो या क्लिप देखकर इंटरनेट यूजर्स चर्चा छेड़ देते हैं, जो बिल्कुल गलत है। साथ दिख रहा व्यक्ति परिवार का सदस्य हो सकता है, रिश्तेदार हो सकता है, दोस्त हो सकता है, इस तरह कयास लगाना बिल्कुल गलत है। पवन सिंह का नाम किसी के भी साथ जोड़ देना गलत है।

‘ये पवन सिंह का व्यक्तिगत मामला है, फिल्मी दुनिया में सब चलता है’
पवन सिंह के घर के पास रहने वाले चंदन तिवारी ने कहा कि, अभी जो वीडियो सामने आया है। पवन सिंह ने महिला के हाथ पकड़कर केक काटकर रहे है वो किसकी पत्नी है ये जांच का विषय है। फिल्मी दुनिया में सब चलता है। तीसरी शादी करना, किससे शादी करना, किसको छोड़ना है, ये पवन सिंह का व्यक्तिगत मामला है। एक मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

‘पवन सिंह पहली पत्नी की मौत के बाद किसी से भी शादी कर सकते थे’
वहीं, धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पवन सिंह अच्छे हैं। ये शादी की बात मीडिया के जरिए ही पता चली है। लेकिन पवन सिंह ने शादी नहीं की है, ये मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि पवन सिंह जमीन से उठकर वहां तक पहुंचे हैं। उनकी पहली पत्नी नीलम की मौत हो गई थी, ज्योति सिंह के साथ उनकी दूसरी शादी अरेंज मैरिज हुई थी। वे चाहते तो किसी के भी साथ शादी कर सकते थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.