नरेला विधानसभा के जोन-17 स्थित हाउसिंग बोर्ड की विवेकानंद कॉलोनी में गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ बाइक से पटवारी ने इलाके का भ्रमण किया और लोगों से बातचीत भी की
आरोप है कि पूरे इलाके में सीवर और वाटर लाइन साथ-साथ बिछी पाई गई। कई जगहों पर पानी की लाइन सीवर के बीच से गुजर रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने एक घर में पाइप लाइन खींची तो उसमें से पीले पानी के साथ एक मरा हुआ चूहा भी बाहर निकला।
पटवारी और शुक्ला ने आरोप लगाया कि चूहा पानी की लाइन से निकला है। पटवारी ने निगम के कॉल सेंटर पर इसकी शिकायत की। उधर, सहायक यंत्री बबली शर्मा ने कहा कि जिस समय कांग्रेस नेता वहां गए थे, वह पानी सप्लाई का समय नहीं था और पानी का रंग भी सप्लाई वाले पानी जैसा नहीं है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.