समस्तीपुर में 4 दिन पहले चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के गहने-मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने वाले 2 दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि 11 फरवरी को पटोरी थाना के चकसाहो गांव निवासी सुनील राम के घर चोरों ने सेंधमारी की। नगद के साथ लाखों रुपए के सामान चोरी कर लिए गए। पटोरी थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद एसपी ने पटोरी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। पहले 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। चोरों से पूछताछ के बाद इस मामले का खुलासा हो गया। मामला पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहू बलथारा गांव का है। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा चोरों ने कहा कि कि चोरी के गहना मोहिउद्दीन नगर थाना और पटोरी बाजार के एक सोना दुकानदार के यहां बचा है। इसके बाद पुलिस ने दोनों जगह पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गहने की बरामद की गई। पुलिस ने दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के ही बलथर गांव निवासी अर्जुन राम का बेटा दीपक कुमार राम और हसनपुर सूरत गांव निवासी राजेंद्र सदा का बेटा कृष्ण सदा के अलावा पटोरी के ही हसनपुर सूरत गांव निवासी सोना-चांदी दुकानदार मोनू कुमार और मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के शिवैसिंगपुरा गांव निवासी सोना-चांदी के दुकानदार अमित कुमार शाह के रूप में की गई है। डीएसपी ने कहा कि इन लोगों के पास से चोरी का मोबाइल, एक जोड़ा सोने के कान का टॉप, एक सोने का मंगलसूत्र और लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई है। डीएसपी ने कहा कि अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.