Tej Pratap Yadav News: सरकारी आवास को लेकर मंत्री लखेंद्र पासवान के आरोपों पर भी तेज प्रताप ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम छोटा काम नहीं करते हैं.
UGC बिल और केंद्रीय बजट पर समर्थन
तेज प्रताप यादव ने बातचीत की शुरुआत UGC बिल से जुड़े सवाल के जवाब से की. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बिल का समर्थन करती है. वहीं केंद्रीय बजट पर भी उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि वे बजट का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा, “अगर मैं सत्ता में रहता तो उद्योग लगवाता.” जब विपक्ष के उस आरोप पर सवाल हुआ कि बजट में बिहार को कुछ खास नहीं मिला, तो तेज प्रताप ने पलटवार करते हुए फिर “जयचंद” वाला बयान दोहराया.
NEET छात्रा मामले में CBI जांच का स्वागत
NEET छात्रा प्रकरण में CBI जांच का स्वागत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे पहले से CBI जांच की मांग करते रहे हैं. उनके मुताबिक, निष्पक्ष जांच से ही न्याय मिल सकेगा और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
बंगले को लेकर मंत्री पर पलटवार
सरकारी आवास को लेकर मंत्री लखेंद्र पासवान के आरोपों पर भी तेज प्रताप ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. “मेरे आने से पहले बंगला नर्क जैसा था, मैंने अपने पैसे से उसे बेहतर बनाया. हम छोटा काम नहीं करते,” उन्होंने कहा. साथ ही उन्होंने मंत्री को संयम बरतने की सलाह दी और कहा कि वे टीआरपी के लिए बयान दे रहे हैं.
SC-ST मुद्दों का भी किया जिक्र
तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि संबंधित मंत्री को एससी-एसटी समाज की स्थिति और छात्रों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.