दूसरी ओर सोने की चाल फिलहाल धीमी बनी हुई है. कल की तरह आज भी सोने के भाव में करीब एक हजार रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. बाजार एक्सपर्ट के अनुसार वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की बढ़ती रुचि चांदी की कीमतों को तेजी से ऊपर ले जा रही है, जबकि सोने में फिलहाल सीमित तेजी देखने को मिल रही है. 2025 खत्म होने में अभी भी कुछ दिन बाकी है. ऐसे में साल खत्म होते होते चांदी नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है.
आज का क्या है रेट
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,39,000 रूपये से बढ़कर 1,40,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,42,200 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,30,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,06,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
हर तरफ चांदी ही चांदी
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,29,000 रूपये से बढ़कर 2,44,000 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,51,320 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,40,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,47,200 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,27,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 103,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 233 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 197 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.