Patna Shambhu Girls Hostel NEET Student Rape: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत में रेप की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही छात्रा के नाबालिग होने पर POCSO एक्ट जोड़ने की तैयारी की जा रही है.
यह पूरा मामला 6 जनवरी 2026 को शुरू हुआ. जब जहानाबाद जिले की रहने वाली एक छात्रा पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी. हॉस्टल स्टाफ ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताते हुए नींद की गोलियों की ओवरडोज और टाइफाइड जैसी बीमारी का हवाला दिया था, लेकिन परिजनों ने लगातार रेप और हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने छात्रा के शरीर पर चोट के निशान, प्राइवेट पार्ट में चोट और अन्य संकेतों का जिक्र करते हुए मामला दर्ज कराया था.
दो पुलिस अधिकारी हुए हैं सस्पेंड
वहीं, परिजनों के विरोध और लगातार प्रदर्शनों के बाद पटना पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की. जहां FSL की बायोलॉजिकल रिपोर्ट में छात्रा के कपड़ों पर मेल स्पर्म मिलने के बाद यौन शोषण की पुष्टि हुई. इस रिपोर्ट सामने आया कि मौत से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था. इस खुलासे के बाद पुलिस की शुरुआती थ्योरी पर सवाल खड़े हो गए और जांच में यू-टर्न आ गया. गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए DGP और CID के ADG को तलब किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया. इसके साथ ही दो पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया.
अब परिजनों ने किया छात्रा के किशोरी होने का दावा
अब मृतक छात्रा के परिजनों ने SIT टीम से छात्रा के 18 वर्ष से कम होने का दावा किया है. उन्होंने आधार कार्ड और मैट्रिक सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए, जिनमें उम्र 18 साल से कम बताया गया है. ऐसे में जांच टीम ने छात्रा को नाबालिग मान लिया है. इसके साथ ही POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ने पर कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है. जल्द ही एसाईटी कोर्ट में छात्रा को नाबालिग बताकर अन्य धाराओं को जोड़ा जाएगा.
बता दें कि पॉस्को एक्ट जुड़ने के बाद धाराएं गंभीर हो जाएंगी. क्योंकि POCSO एक्ट के तहत अपराध की सजा अधिक कठोर होती है. ऐसे में SIT अब डीएनए प्रोफाइल तैयार कर सभी संदिग्धों का सैंपल से मैच कराएगी. हालांकि अब बिहार महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान में ले लिया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.