Bihar Politics: नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को लेकर तंज कसा है. नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के लिए अब बिहार में कुछ बचा कहां है. अब वह वापस आकर भी क्या करेंगे? इसलिए वह विदेश दौरे पर गए हुए हैं.
नित्यानंद राय ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि तेजस्वी यादव वापस आने वाले हैं, लेकिन आने से भी अब कुछ नहीं होने वाला. उन्होंने सवाल उठाया कि आकर आखिर वे क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि यही वे लोग हैं जो कभी शिक्षा को लेकर कहते थे कि चरवाहा विद्यालय में पढ़ाई होगी. बिहार की जनता ने ऐसे बयानों और नीतियों को नकारते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है और अब जनता का भरोसा पूरी तरह एनडीए के साथ है.
कांग्रेस पर भी साधा निशाना
प्रियंका गांधी को कांग्रेस की पांच राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने के सवाल पर नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं बचा है. कोई कुछ भी कर ले, कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और उसका पूरी तरह सफाया हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि देश की राजनीति में अब कांग्रेस अप्रासंगिक हो गई है और जनता लगातार उसे नकार रही है. बता दें, तेजस्वी यादव बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद से ही विदेश दौरे पर हैं. उनके विदेश दौरे को लेकर न सिर्फ सत्ता पक्ष बल्कि महागठबंधन की अहम सहयोगी दल कांग्रेस भी सवाल उठा रही है.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.