मैथिली ठाकुर ने हाल ही में विधानसभा में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की छोटे बेटे यानी तेजस्वी यादव के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की थी. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया लेकिन, उन्होंने 2005 से पहले का बिहार कहकर इशार में कहा. उस समय राज्य में आरजेडी की सरकार थी.
हालांकि, खेसारी ने कहा कि मैं टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि वह कलाकार हैं लेकिन, ऐसे शब्द का इस्तेमाल उनको नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का मतलब यह नहीं है कि इंसानियत खत्म हो जाए. खेसारी लाल ने कहा कि राजनीति में आए हैं तो जनता का भला कीजिए किसी को छोटा, बड़ा बोलने से कुछ नहीं होने वाला है. तेजस्वी बड़े भाई जैसे हैं और लालू यादव पिता के जैसे हैं.
मैथिली ठाकुर ने हाल ही में विधानसभा में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की छोटे बेटे यानी तेजस्वी यादव के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की थी. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया लेकिन, उन्होंने 2005 से पहले का बिहार कहकर इशार में कहा. उस समय राज्य में आरजेडी की सरकार थी.
तेजस्वी यादव की एक पोस्ट को मैथिली के बयान का जवाब माना जा रहा है. तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि विधानसभा का ए, बी और सी भी ठीक से समझे जाने बिना कुछ लोग जननायक पर कटाक्ष करने का दुस्साहस कर रहे हैं. तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आरजेडी के शासनकाल को जंगल राज बताते हैं उनके परिवार ने हाल ही में मधुबनी में चोरी की शिकायत की है जबकि राज्य में उनके ही पार्टी की सरकार है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.