Patna crime news: पटना के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक छह माह के बच्चे का कटा हुआ सिर पड़ा देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
फतुहा थाना क्षेत्र से नवजात का मामला
बता दें कि फतुहा थानाक्षेत्र के बांकीपुर गोरख मूर्ति गली इलाके से एक डेढ़ माह के नवजात बच्चे के बीते 16 जनवरी से गायब होने का भी मामला सामने आया है. इस संबंध में बच्चे की मां सुंदरी देवी ने फतुहा थाने में बच्चा चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. पुलिस ने इस संबंध में बच्चे के पिता धर्मेंद्र यादव और एक महिला को हिरासत में लिया है, जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है. लापता नवजात के परिजनों द्वारा बरामद बच्चे के सिर की पहचान के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी.
पटना सिटी पुलिस ने क्या कहा?
पूरे मामले पर पूछे जाने पर फतुहा डीएसपी 1 अवधेश कुमार ने फिलहाल नदी थानाक्षेत्र से बच्चे का कटा हुआ सिर बरामद होने और फतुहा थानाक्षेत्र से नवजात बच्चे के लापता होने के मामले में सीधा संबंध होने की घटना को नकारते हुए पुलिस द्वारा हर बिंदु पर जांच किए जाने की बात कही है. फतुहा थानाक्षेत्र से गायब हुए नवजात बच्चे के परिजनों द्वारा नदी थानाक्षेत्र से बरामद बच्चे के कटे हुए सिर की पहचान करने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पटना सिटी पुलिस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से छानबीन में जुटी है.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.