सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, सप्ताह की शुरुआत से ही बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. पहले दिन भी सोने और चांदी दोनों में उछाल देखा गया था और दूसरे दिन यह तेजी और ज्यादा मजबूत हो गई. चांदी की कीमतों में आई अचानक तेज बढ़ोतरी को निवेश मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और इंडस्ट्रियल डिमांड से जोड़कर देखा जा रहा है.
पटना के ज्वेलरी बाजार में बढ़ती कीमतों का असर आम ग्राहकों पर भी पड़ रहा है. शादी-विवाह और अन्य मांग को देखते हुए जो लोग चांदी की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे थे, वे अब कीमतों को देखकर कन्फ्यूजन की स्थिति में हैं. कई ग्राहक फिलहाल कीमतें स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं.
आज किस रेट में हो रही है बिक्री
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,35,000 रूपये से बढ़कर 1,37,500 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,41,625 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,28,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,05,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी में भारी वृद्धि
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,37,750 रूपये से बढ़कर 2,45,000 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,52,350 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,33,000 रूपये से बढ़कर 2,40,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,47,200 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,25,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 102,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 233 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 197 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.