IAS Santosh Kumar Mall: बिहार कैडर के 1997 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल ने 21 जनवरी को अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई. पटना में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सत्ता और प्रशासन के गलियारे की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. कड़क प्रशासनिक शैली के लिए पहचाने जाने वाले संतोष मल्ल के इस खास दिन पर राजनीति और ब्यूरोक्रेसी का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चीफ सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत, बीजेपी के दिग्गज नेता राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन सहित कई पार्टियों के दिग्गज नेता, सांसद, विधायक और अधिकारी पहुंचे.
बिहार की राजधानी पटना में 21 जनवरी को दिग्गजों का जमावड़ा लगा. मौका था बिहार कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी संतोष कुमार मल्ल और उनकी पत्नी ओमी की 25वीं सालगिरह का. इस समारोह में न केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बल्कि राज्य के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का जमावड़ा लगा. समारोह में मुख्यमंत्री ने मल्ल परिवार के साथ काफी समय बिताया और उनकी लंबी वैवाहिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. मल्ल को बधाई देने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी भी पहुंचे.

मल्ल ने अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में सिविल सेवा में अपना स्थान पक्का किया. बिहार में उनकी छवि एक ‘ट्रबलशूटर’ यानी संकटमोचक की रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें हमेशा उन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां कड़े अनुशासन और बड़े बदलावों की जरूरत होती है. इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी पहुंचे.

मल्ल ने अपने कॅरियर की शुरुआत विभिन्न जिलों में एसडीएम और डीएम के रूप में की थी. वह बेगूसराय, अररिया और अन्य महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन के कमिश्नर के रूप में भी शानदार काम किया, जिसे आज भी याद किया जाता है. इस मौके पर राज्य के चीफ सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत भी पहुंचे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वर्तमान में संतोष कुमार मल्ल बिहार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव हैं. संतोष कुमार मल्ल के बारे में उनके सहयोगी कहते हैं कि वह बहुत ही कम बोलने वाले और लो-प्रोफाइल रहने वाले अधिकारी हैं. वह प्रचार-प्रसार से दूर रहकर केवल काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं. 25 वर्षों की वैवाहिक यात्रा और लगभग इतने ही वर्षों की सफल प्रशासनिक सेवा ने उन्हें परिपक्वता दी है.

संतोष मल्ल की सफलता का राज उनकी ईमानदारी है. हालिया समारोह में भी उनकी इसी सादगी की झलक मिली, जहां उन्होंने हर अतिथि का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया. बिहार के विकास में संतोष कुमार मल्ल जैसे अधिकारियों का बड़ा योगदान है, जो पर्दे के पीछे रहकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को हकीकत में बदलते हैं. उनकी 25वीं वर्षगांठ का यह जश्न उनके अब तक के शानदार सफर और आने वाले समय में बिहार के लिए उनके और भी महत्वपूर्ण योगदान की एक उम्मीद जगाता है.

संतोष मल्ल के शादी के वर्षगांठ पर उनके विभाग के कई अधिकारी भी बधाई देने पहुंचे. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी ने कई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मल्ल और उनकी पत्नी ओमी को बधाई दिया. शाहनवाज हुसैन ने अपने मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘आज पटना में वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी, बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती ओमी जी की शादी की 25वीं सालगिरह पर आयोजित समारोह में शामिल हुआ और शुभकामनाएं दी. बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी, जदयू नेता श्री मनीष वर्मा जी, बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत जी एवं अन्य गणमान्य की मौजूदगी रही.’
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.