Patna Guru Rahman News: पटना के अदम्य अदिति गुरुकुल संचालक गुरु रहमान को कोचिंग बंद करने और गोली मारने की धमकी मिली. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी है. परिवार दहशत में है.
जानकारी के मुताबिक गुरु रहमान पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित गोपाल मार्केट में अपना कोचिंग संस्थान चलाते हैं. बताया जा रहा है कि एक अज्ञात शख्स संस्थान में दाखिल हुआ और गुरु रहमान को सीधे तौर पर गोली मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने गुरु रहमान को अपना कोचिंग संस्थान तुरंत बंद करने की भी चेतावनी दी.
पुलिस को सौंपा गया CCTV फुटेज
इस गंभीर घटना के तुरंत बाद गुरु रहमान ने पीरबहोर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को उस संदिग्ध शख्स का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जिसने उन्हें धमकाया था. गुरु रहमान ने अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है.
जांच में जुटी पटना पुलिस
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.