चांदी के छोटे-छोटे गहने भी अब लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं. जो बिछिया कभी 600 से 700 रुपये में आसानी से मिल जाती थी, उसकी कीमत अब करीब 2000 रुपये तक पहुंच चुकी है. वहीं पायल के दाम भी आसमान छू रहे हैं. 5000 रुपये से कम में पायल मिलना मुश्किल हो गया है. अंगूठी से लेकर हार तक, लगभग हर आइटम बजट से बाहर होता नजर आ रहा है.
हालांकि बीते दिन सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट जरूर देखने को मिली थी, लेकिन इसके बावजूद कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. आज बाजार में दरें स्थिर रहीं और किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई. कीमतों में ठहराव आने से ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. इसी राहत को देखते हुए कई ग्राहक अभी रेट लॉक कराने की प्लानिंग कर रहे हैं. वे कीमत अभी फिक्स करवा रहे हैं, जबकि गहनों की डिलीवरी बाद में लेने का ऑप्शन चुन रहे हैं. कुल मिलाकर, शादी के सीजन से पहले बाजार में हलचल तो है, लेकिन महंगे गहनों ने ग्राहकों की जेब पर भारी असर डाला है.
आज किस रेट में हो रही है बिक्री
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,51,500 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,56,045 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,41,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,16,500 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी में फिर भारी गिरावट
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 3,06,500 रूपये हो रही है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 3,15,695 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 3,00,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 3,09,000 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,36,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 1,11,500 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 291 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 247 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.